नर चीतल का शिकार करने वाले युवको को वन विभाग की टीम ने पकड़ा, चीतल के अवशेष हुये बरामद

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी । मध्य प्रदेश के कटनी जिले वन परिक्षेत्र आने वाले पहरुआ के जंगल घुघरी खुर्द एवं मंटोला ग्राम के पास लगे जंगल में चीतल का शिकार करते हुए पांच शिकारियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच शिकारी चीतल का शिकार करके अपनी मोटर साइकिल से जा रहे थे। तभी वन विभाग की टीम ने उन्हें रास्ते में ही धरदबोचा । वन विभाग की टीम ने मौके से शिकारियों से चीतल का मांस, खाल एवं मोटरसाइकिल जप्त की है। शिकारियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए उनसे पूछताछ सहित कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
वन विभाग क्षेत्र में शिकार करते हुए आरोपी केशकुमार पिता दयाराम चौधरी उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मंटोला थाना कुठला जिला कटनी, डोलन पिता सुद्ध चौधरी उम्र 21 वर्ष ग्राम नुनागर थाना शाहनगर जिला पन्ना, किशन चौधरी पिता बुद्धा चौधरी उम्र 26 साल निवासी ग्राम नूनगर थाना शाहनगर जिला पन्ना, अच्छे लाल पिता शम्भू प्रसाद चौधरी उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम मंटोला थाना कुठला जिला कटनी, रामकिशोर पिता दयाराम चौधरी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मंटोला थाना कुठला जिला कटनी ने 5 फरवरी को आरएफ 80 गुगल्ला जंगल बीट पहरुआ खरखरी कटनी में एक नर चीतल का शिकार किया था। चीतल का शिकार करने के बाद उक्त आरोपी चीतल के मांस को एक पॉलिथीन में छुपा कर बैग में रखकर जा रहे थे। इसी दौरान घेराबंदी करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास सें नर चीतल का मांस लगभग 10 से 11 किग्रा पोलिथिन में छिपाकर कर बैग में रखे हुये थे । नर चीतल के दो नग सींग, 2 नग नर चीतल के पैर के खुर, 2 नग कुल्हाड़ी लकड़ी के बेट सहित एवं 3 टुकड़ा चीतल चमड़ा जब्त किया गया। प्रकरण की जांच जारी है।



