भारत नगर में फिर हुई सुने घर में चोरी की वारदात, अज्ञात चोर नकदी सहित सोना चांदी के जेवर ले उड़े

जिला मुख्यालय पर चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, लोगों वकी रातों की नींद हो रही हराम
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन जिला मुख्यालय पर चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है जिससे लोगों की रातों की नींद उड़ गई है बीती रात रायसेन शहर के वार्ड नंबर 4 स्थित भारत नगर कॉलोनी निवासी स्वास्थ्य कर्मचारी अनिल धावडे के सूने घर में अज्ञात चोर गिरोह ने धावा बोला। चोर गिरोह घर के मेनगेट के ताले चटका कर अंदर घुस गए। यहां की अलमारियों के ताले तोड़कर नकदी समेत सोने की एक चेन, अंगूठी, मंगल सूत्र, टेलीविजन साईकिल, चेन चोरी चली गई है।बताया जाता है कि स्वास्थ्य कर्मचारी अनिल धवडे पिता स्व कृष्ण राव धवडे की माताजी का 21 दिसंबर को निधन हो जाने पर वह परिवार सहित यशवंत नगर कॉलोनी स्थित पैतृक मकान पर गए हुए थे। उनका भारत नगर मकान नम्बर 52 सूना था। मकान सूने होने का चोरों ने भरपूर फायदा उठाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। 22 दिसंबर को शाम लगभग 4 बजे स्वास्थ्य कर्मचारी अनिल धवड़े अपने भारत नगर स्थित आवास पहुंचे। घर के ताले टूटे देखे सामान बिखरा देखकर थाना कोतवाली पहुंचकर सूने मकान की चोरी होने की जानकारी टीआई जगदीश सिद्धू को आवेदन दिया है।कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी….
रायसेन। जिला मुख्यालय पर बाइक चोर गिरोह सक्रिय है।जो पलक झपकते ही मोटरसाइकिल चोरी कर रफूचक्कर हो जाते हैं। 22 दिसंबर गुरुवार को दोपहर अशोक कुमार लोधी पिता दान सिंह लोधी निवासी सालेरा की मोटरसाइकिल केनरा बैंक सागर रोड के सामने खड़ी थी। उनकी बाइक क्रमांक एमपी 38 एमए 4087 हीरो होंडा स्पलेंडर बैंक के बाहर खड़ी कर अशोक लोधी बैंक के अंदर गया।थोड़ी देर बाद वह बैंक से बाहर आया तो बाइक गायब हो गई। अशोक कुमार लोधी ने बाइक चोरी की रिपोर्ट कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज कराई है।



