क्राइम

मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, जिनकी कीमत 42 लाख 55 हजार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । सिंग्रामपुर में कंटेनर में 40 नग मवेसी क्रूरता पूर्वक भरे हुए थे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा । जबेरा थाना की सिग्रामपुर पुलिस चौकी के सामने एक कंटेनर में भैंस बछड़े भरकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था, मुखबिर की सूचना मिलते ही सिग्रामपुर पुलिस रात्रि 12 बजे करीब घेराबंदी करके पकड़ लिया गया. जिसमें 40 नग मवेशी भरे हुए थे, पुलिस के द्वारा मवेशियों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।
बता दें दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे के जबेरा या फिर जबलपुर पाटन मार्ग से आये दिन मवेशियों की तस्करी के मामले सामने आ रहे थे. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी एसआर रिछारिया के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सिग्रामपुर आलोक तिरपुडे स्टाफ स्टाफ के द्वारा मवेशियों से भरा कंटेनर पकड़ते हुए चालक अकील अहमद परिचालक उस्मान खान को हिरासत में लिया है।
चौकी प्रभारी आलोक तिरपुड़े ने बताया कंटेनर में क्रूरता पूर्वक 40 नग मवेशी भरे हुए थे। जिसकी कीमत 42 लाख 55 हजार बताई जा रही है। जिसकी जप्ती की कार्यवाही करते हुए मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है. आरोपी चालक परिचालक के विरुद्ध पशु क्रूरताअधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राजेश, रणवीर, आरक्षक राम मनोहर, सैनिक जानकी एनआरएस धर्मेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button