मध्य प्रदेश

नगरीय प्रशासन मंत्री को नप के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो ने सौंपा ज्ञापन

नियमित किए जाने की लगाई गुहार
सिलवानी । भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा लेकर विधान सभा मुख्यालय सिलवानी आए नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्रसिंह को नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने 4 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मैचारियो को शासन की स्थाई कर्मी योजना का लाभ दिया जावे, सातवे वेतनमान का लाभ दिया जावे। कर्मचारी की असमय मृत्यु होने पर परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ती प्रदान की जावे, रिक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो के पदो पर स्थाई कर्मियों को नियमित किया जावे। ज्ञापन में मांगों को शीध्र ही पूर्ण किए जाने की गुहार भी लगाई। जिस पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्रसिंह ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि आपकी मांगो पर चर्चा कर निराकरण किया जावेगा।
इस अवसर पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी, निखलेश राय, संजीव कलोसिया, बीरेंद्र, प्रेमनारायण, नितिन राजौरिया, कस्तूर प्रजापति, सतीश, सूरज आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button