मध्य प्रदेश

मध्यस्थता के माध्यम से लंबित प्रकरणों का निराकरण कैसे किया जाए, एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के तहत समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जिला सत्र न्यायालय न्यायाधीश श्यामाचरण उपाध्याय के मार्गदर्शन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी दिनेश नौटिया एवं जिला विधिक सेवा सहायता अधिकारी अनुज चंदसोरिया के नेतृत्व विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन डी आर भवन में आयोजित कार्यक्रम किया गया l जिसमें जिला अधिवक्ताओं एवं पैरालीगल वालेंटियर्र को लेकर कार्यशाला हुई l एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य विषय वस्तु मध्यस्थता के माध्यम से लंबित प्रकरणों का निराकरण कैसे किया जाए । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय न्यायाधीश रवीन्द्र सिंह मुख्य वक्ता ट्रेनर के रूप में शामिल हुए और उन्होंने सभी उपस्थित अधिवक्ताओं एवं जूनियर अधिवक्ता सहित पैरालीगल वालेंटियर के बीच मध्यस्थता के माध्यम से लंबित मामलों का निराकरण किस तरह से कर सकते हैं l न्यायाधीश रवींद्र सिंह ने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 320 के विषय में जानकारी दी किन अपराधों के संबंध में मध्यस्थता कराईं जा सकती है और अधिवक्तागण किस प्रकार काउंसलिंग कर मध्यस्थता कर सकते हैं और उन्होंने कहा कि कुटुम्ब न्यायालय परिवारों के अंतर्गत लंबित प्रकरणों को लेकर दोनों पक्षों को लेकर छोटी छोटी बातों को सुनकर उन्हें समझाया कर प्रकरणों के निराकरण हेतु मध्यस्थता कराईं जा सकती है l लेकिन तब जब दोनों पक्षकारों रजामंदी से तैयार हैं, उन्हें किस तरह से तैयार करें इस की विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिवक्तागण समाजसेवियों मातृशक्तियों पैरालीगल वालेंटियर सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहायता अधिकारी अनुज चंदसोरिया द्वारा किया गया, मध्यस्थता जागरूकता एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य सराहनीय भूमिका वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता साकिर खान, अधिवक्ता राजेश लखेरा, वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, अधिवक्ता राजकुमार पटेल सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी, अधिवक्ता प्रदीप कुमार तिवारी, अधिवक्ता मीना सिंह बघेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पदाधिकारी राजनिवास पांडेय, संदीप तिवारी अभिषेक सहित सभी की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ l

Related Articles

Back to top button