धार्मिक

रविवार को स्थापना होगी मां दुर्गा की, झांकियों की तैयारी पूरी

रिपोर्टर : देवेन्द्र तिवारी
सांची । रविवार को जगह जगह मां दुर्गा को विराजमान किया जाएगा तथा मां दुर्गा की स्थापना के साथ ही नवदुर्गा पावन पर्व प्रारंभ हो जाएगा तथा श्रद्धालु दुर्गा की सेवा में लग जायेगे। तथा नगर पूरी तरह धर्ममय हो जायेगा।
जानकारी के अनुसार रविवार को मां दुर्गा के विराजमान होते ही पूजा अर्चना शुरू हो जायेगी तथा नगर का वातावरण पूरी तरह धर्म मय बन जायेगा। यह पर्व आस्था व देवी की आराधना का पर्व माना जाता है इन नौ दिनों में देवी के नौ रूपों की आराधना होती है इन नौ देवियो में सबसे पहले मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है दूसरे रूप में ब्रम्ह्चारिणी के रूप में पूजा की जाती है तीसरी चंद्रघंटा चौथे कूष्माण्डा एवं पांचवें स्कंदमाता छटे रूप में कात्यायनी सातवें रूप में कालरात्रि आठवें रूप में महागौरी तथा नवें रूप में सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि आराधना व तप का पर्व है मां दुर्गा इस पर्व में पृथ्वी पर विचरण करती है तथा अपने भक्तों की नौ दिनों के तप की मनोकामना पूरी करती है । एक ओर यह भी माना जाता है कि अपनी आध्यात्मिक मानसिक शक्तिसंशय करने के लिए ब्रत संयम नियम यज्ञ भजन पूजन योग साधना में लीन रहते हैं । तथा रात्रि में पूरी रात मां की आराधना पद्मासन सिद्धासन में बैठकर आंत्रिक त्राटक अथवा बीजमंत्रो के जाप द्वारा विशेष सिद्धियां प्राप्त करते हैं इतना ही नहीं मां की आराधना से मनुष्य मानसिक शारीरिक रूप से स्वस्थ भी रहता है नवरात्रि का पर्व आराधना उपासना का पर्व माना जाता है। इस पर्व के चलते महिला बच्चे पुरुष सभी दुर्गा मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं तथा उपास रखते हैं बहुत से भक्त अन्न त्याग कर उपासना करते हैं तथा बहुत से ऐसे भी भक्त होते हैं जो अन्न जल सभी त्याग देते हैं अनेक भक्त नंगे पांव रहकर नौ दिन की कड़ी उपासना करते दिखाई देते हैं इसके साथ ही झांकियों में पहुंच कर आरती में शामिल होते हैं इन अवसरों पर झांकियों में महाआरती के आयोजन भी चलते हैं प्रतिदिन मां दुर्गा की विभिन्न रूपों में पूजा अर्चना की जाती है लगातार नौ दिन वातावरण भक्ति मय रहता है ।

Related Articles

Back to top button