मध्य प्रदेश
स्वच्छता भाईचारा के लिए 18 वर्षीय विवेक लोधी 60 किलोमीटर दौड़ेंगे
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
देवरी । स्वच्छता भाईचारा के लिए खैरे पिपरिया निवासी 18 वर्षीय विवेक लोधी सोमवार की सुबह 5 बजे तिरंगा हाथ मे लेकर 60 किलोमीटर दौड़ेंगे । गांव जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए देवरी से बरेली तक दौड़ेंगे, बरेली में विधायक देवेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, एसडीएम प्रमोद गुर्जर को तिरंगा भेंट करेंगे । क्षेत्र के नागरिकों ने प्रतिभावान होनहार छात्र का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है। वैसे विवेक लोधी प्रतिदिन 20 से 25 किलोमीटर दौड़ता है।



