मध्य प्रदेश

एसडीएम ने सिमरिया, पोड़ी कला पटाखा दुकानों का निरीक्षण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । प्रदेश के हरदा में गत दिवस पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका के कारण कई लोग असमय मौत का ग्रास बन गए तो कई गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल जा पहुंचे । हरदा में हुई भीषण घटना के बाद से कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन में ढीमरखेड़ा एसडीएम विंकी सिंहमारे ऊईके, तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन की सयुंक्त टीम द्वारा ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में पटाखा एवं विस्फोटक सामग्री विक्रेताओं वा कारोबारियों के स्टाक रूम एवं गोदामों की जांच पड़ताल की गई । इसी क्रम में जांच कार्यवाही करते हुए ढीमरखेड़ा एसडीएम विंकी सिंहमारे उईके के नेतृत्व में ढीमरखेड़ा के ग्राम दशरमन में गत दिवस कार्यवाही की गई । गुरूवार को एसडीएम विंकी सिंहमारे ऊईके ने पोड़ी कला बी, सिमरिया एवं अन्य कई जगह पर छापामार कार्यवाही की गई । कार्यवाही के संबंध में ढीमरखेड़ा एसडीएम विंकी सिंहमारे उइके ने बताया कि कलेक्टर अवि प्रसाद के मार्गदर्शन में हरदा की घटना को लेकर सहयोगी स्टॉफ के साथ लगातार चैंकिग अभियान चलाया जा रहा है उसी तर्ज में आज पोड़ी कला बी और सिमरिया में चैकिंग अभियान को गति दी गई । उन्होंने कहा कि आगे भी जांच कार्यवाही का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button