मध्य प्रदेश
मंदिर परिसर में साफ सफाई एवं प्रस्फुटन वाटिका के पौधो की निदाई गुड़ाई
सिलवानी। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड सिलवानी द्वारा संचालित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ऊषापुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाडा मनाया गया।। जिसके अंतर्गत ग्राम के माता मन्दिर परिसर की सफाई हेतु श्रमदान किया गया।
प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष अजय कुशवाहा द्वारा मंदिर को डस्टबिन दान स्वरूप दिया गया। समिति ने मंदिर का रंग रोदन किया। मंदिर परिसर में तैयार की गई प्रस्फुटन वाटिका के पोधो की निदाई गुड़ाई की।
उपस्थित युवाओ एवं ग्रामवासियो को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। पंचायत सचिव राजाराम अहिरवार, समिति अध्यक्ष अजय कुशवाहा, जगदीप प्रसाद, हरिचरण कुशवाहा, कान्हा पटेल, हरिओम, अंकित एवं अन्य ग्रामवासियों ने श्रमदान में भाग लिया।



