रोजगार सहायक रहेंगे सामुहिक हड़ताल पर, ग्राम रोजगार सहायको का 5 दिन का सामूहिक अवकाश
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के ग्राम पंचायतों में पदस्थ सभी ग्राम रोजगार सहायक सचिव 5 दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गएl रोजगार सहायक सचिव संघ ने बताया कि पूर्व में शासन को ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगे सौंपी गई थी। जिनमें वेतन वृद्धि, स्थानांतरण एवं सहायक सचिव पद पर नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था । लेकिन निराकरण आज दिनांक तक ना होने के कारण ग्राम रोजगार सहायक सचिव 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के ब्लॉक अध्यक्ष अमरीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ विनोद पांडे को सामूहिक अवकाश का आवेदन पत्र दिया गया है। प्रदेश संगठन के आवाहन पर मध्यप्रदेश के 23000 ग्राम पंचायतों में पदस्थ सभी ग्राम रोजगार सहायक सचिव 17 से 21 तारीख तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।



