नेशनल हाइवे 30 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्ष युवक कि हुई मौत

सिहोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंग बाड़ा के पास सुबह 4 बजे के दौरान की घटना बताई जा रही
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के नेशनल हाइवे 30 जबलपुर से कटनी मार्ग की ओर थाना
सिहोरा अंतर्गत एक युवक का सड़क हादसे में किसी भारी वाहन की चपेट में आने से सिर कुचल गया था! इस घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह 4 बजे के आसपास की बताई जा रहीं है! परिवार के लोगो ने मीडिया को जानकारी में बताया कि मामा के यहां से लौट रहा था रास्ते में अज्ञात वाहन की इस घटना के दौरान दर्द नाक मौत हो गई है! वहीँ मृतका का एक दिन बाद शादी होनी थी लेकिन शादी के पहले मातम मैं बदल परिवार की खुशियाँ!मृतक सोहेल के परिवारों का रों रों कर बेहाल है!
थाना सिहोरा पुलिस ने मीडिया को बताया – सिहोरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 30 जबलपुर कटनी मार्ग के बजरंग बाड़ा ग्राम के पास सुबह 4 बजे के लगभग अज्ञात वाहन की टक्कर से सोहेल खान पिता याकूब खान उम्र 24 वर्ष जबलपुर जिले गढ़ा निवासी की मौत हो गई सूचना पर पहुंची सिहोरा पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुये! जांच पड़ताल शुरू कर दी है!
वहीँ शनिवार को होना थी शादी सोहेल की –
मृतक सोहेल के रिश्तेदारों ने बताया कि सोहेल कल शादी होनी थी जो मांमा के वहां से लौटते समय यह घटना हुई जिसके बाद रिश्तेदारों की जो खुशियां थी वह मातम बदल गई।



