क्राइम
अज्ञात कारणों के चलते 25 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

सिलवानी । सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम डाबरी पिपरिया में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 11 बजे दीपेश लोधी उम्र 25 वर्ष पिता केसर सिंह लोधी निवासी डाबरी पिपरिया ने घर के कमरे में फांसी का फंदा बनाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए युवक के शव को नीचे उतरवाकर सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
थाना प्रभारी पूनम सविता ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया और विवेचना जारी है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।



