सीएम राइज स्कूल में लग रहीं अतिरिक्त कक्षाएं
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर के सीएम राइज स्कूल साईंखेड़ा में पिछले दो माह से अतिरिक्त कक्षाएं संचालित हो रही हैं। परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बनाने के लिए विद्यालयीन समय के अलावा रविवार में शिक्षक अतिरिक्त कक्षा ले रहे हैं। हाई स्कूल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को शिक्षक मनीष तिवारी, एमएस पटेल, अखिलेश मेहरा, मोनिका राय, रूपसिंह कुशवाहा, मीना अग्रवाल, लालसिंह पटेल विशेष मार्गदर्शन दे रहे हैं।
प्राचार्य सीके विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में हायर सेकंडरी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र छात्राओं के लिए अंग्रेजी विषय में नेहा रावत, अर्थशास्त्र में चैतन्यपुरी, राजनीति में निर्मला अग्रवाल, हिंदी में पूनम बसेड़िया, भूगोल में सीमा कोरी, आईटी में भानु करें, एग्रीकल्चर में संतोष बड़कुर द्वारा अतिरिक्त कक्षाएं ली जा रही हैं. इसी तरह माध्यमिक विभाग में भी सरदार सिंह राजपूत, महिमा लोधी द्वारा विशेष कक्षाएं संचालित की जा रही हैं. इस वर्ष सीएम राइज स्कूल के परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बनाने की इस कवायद में विद्यार्थियों के अभिभावकों द्वारा भी सक्रिय सहयोग किया जा रहा है।



