मध्य प्रदेश

पत्रकारों के प्रति द्वेष पूर्ण भावना के चलते कानून का दुरुपयोग रोकने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा।

सिलवानी। बुधवार को प्रेस क्लब सिलवानी के बैनर तले महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम के नाम रीडर अनिल भार्गव को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि बड़ा ही दुख और पीड़ा है वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पत्रकारों की स्वतंत्रता पर कानून का दुरुपयोग कर प्रेस के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है शासकीय विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को उजागर करने पर पत्रकारों के खिलाफ द्वेष पूर्ण भावना और बदले के लिए कानून का दुरुपयोग कर अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा झूठे केस बनाकर उन्हें अपराधियों की तरह मार कर उनसे जबरजस्ती कोरे कागज पर साइन करा प्रताड़ित किया जा रहा है ताजा मामला ओबैदुल्लागंज वन मंडल की पांजरा बीट में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत बने दो प्लांटेशन 831 और 835 में आग लगने से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की हानि वन विभाग को हुई इसमें सरासर संबंधित वन कर्मचारी और अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह दुर्घटना हुई इस घटना को कवरेज करने गए राजधानी भोपाल से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र संवाददाता शाहिद खान निवासी विनेका को 7 मार्च को सुबह 6 बजे अपराधियों की तरह उसकी दुकान से जो बिनेका में स्थित है वहां से सोते हुए उठा लिया गया और अज्ञात जगह ले जाकर उसके साथ भारी मारपीट की गई और वन अधिनियम की कई सारी धाराओं में प्रकरण कायम कर माननीय न्यायालय के सामने शाम 4 बजे प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें गोहरगंज जेल भेज दिया गया एक प्रकार से प्रेस और पत्रकार की संवैधानिक स्वतंत्रता पर यह कुठाराघात भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा कानून का दुरुपयोग कर किया जा रहा है ।
पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा की गुहार प्रेस क्लब सिलवानी लगा रहा है साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा के प्रति सरकार कानून बनाकर भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें ऐसी आपसे आशा है क्योंकि इन घटनाक्रमों से कहीं ना कहीं समाज और व्यवस्था के प्रति जो पत्रकार काम कर रहे हैं वह सब भय के माहौल में हैं और एक तानाशाही प्रशासन वर्तमान में मध्यप्रदेश में देखा जा रहा है जो कानून का दुरुपयोग कर पत्रकारों को मन मुताबिक झूठे प्रकरणों में फंसा कर मीडिया को डराने और चुप कराने का प्रयास हो रहा है इस तरह से समाज में भ्रष्टाचार अराजकता और कानून का कानून का डर खत्म होगा और समाज में वैमनस्यता फैलेगी। आग्रह है कि पत्रकार हितों की सुरक्षा एवं उनके संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा के प्रति सख्त से सख्त कदम उठाकर शासन और प्रशासन मै बैठे भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही की जावे एवं इस तरह के झूठे केसों में फंसे सभी पत्रकार साथियों के प्रकरणों की उच्च स्तरीय जांच कर सच्चाई का पता लगाया जाए और दोषियों को दंडित किया जाए ।
इस अवसर पर प्रेस क्लब सिलवानी से दिनेश चौरसिया, महेन्द्रपाल यादव, फैज उल्ला खान, शुभम साहू, शिवकुमार रघुवंशी, केदार सिंह रघुवंशी, फहीम मंसूरी पत्रकार आदि उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button