आश्रम से गायब हुई तीन लड़कियां, प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस जुटी तलाश में
रिपोर्टर : राधेश्याम साहू
मुरैना । मुरैना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित ज्ञानेश्वरी आश्रम से तीन लड़कियां अचानक गायब हो गईं।
मुरैना के एक आश्रम से गायब हुई 3 लड़कियों को लेकर मुरैना सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्वालियर के रेड अलर्ट एरिया बदनापुरा में पुरानी छावनी थाना पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी। इस दबिश के दौरान करीब 25 पुलिसकर्मियों की टीम ने बदनापुर बस्ती के हर एक घर को खंगाला। लेकिन तीनों लड़कियां उन्हें नहीं मिली। यहाँ बदनापुरा में तीनों लड़कियो को बेचे जाने की सूचना मुरैना कोतवाली पुलिस को मिली थी। वहीं पुलिस इस एरिया पर अपनी नजर बनाई हुई है।
लड़कियों के गायब होने का पता चलते ही आश्रम प्रबंधन ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। तभी मुरैना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि इन तीनों लड़कियों को ग्वालियर के बदनापुरा में बेचा गया है। बदनापुरा की लोकेशन आते ही मुरैना पुलिस अलर्ट हो गई और मुरैना सिटी कोतवाली थाना पुलिस की एक टीम ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना पुलिस फोर्स के साथ मिलकर बदनापुरा गांव पहुंची। पुलिस ने जैसे ही गांव के एन्ट्री गेट पर कदम रखा तो विरोध का सामना करना पड़ा। क्योंकि यंहा बदनापुरा हमेशा से कम उम्र की लड़कियों की खरीद फरोख्त के लिए बदनाम रहा हैं। लेकिन बाद में 25 पुलिस कर्मियों ने हर एक घर की छानबीन की। लेकिन पुलिस को तीनो लडकिया नहीं मिली। हम आपको बता दें कि 19 से 21 साल की यह तीनों लड़कियां मुरैना पुलिस को 2021 में रेलवे स्टेशन रोड पर चाइल्ड लाइन को मिली थी और बदनापुरा में वेश्यावृत्ति का कराने का खुलासा हुआ था। खुलासे के बाद पुलिस ने इन तीनों को आश्रम में भेज दिया था। फिलहाल पुलिस इस इलाके में आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर बनाई हुई है।



