धार्मिक क्रिकेट प्रतियोगिता में आचार्य ज्ञान सागर टीम को प्रथम पुरुष्कार
राज बजाज को चुना गया मैंच का विनर
सिलवानी । आत्म कल्याण की साधना के पर्व दस लक्षण पर्व के दौरा पार्ष्वनाथ जिनालय में धार्मिक प्रतियोगिताए मुनि विलोक सागर महाराज व मुनि विबोध सागर महाराज के सानिध्य व आषीर्वाद से आयोजित की जा रही हैं।
आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे समाजजन सहभगिता कर रहे हैं ।
प्रतियोगिताओं की कड़ी में शनिवार की रात्रि को धार्मिक क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में दो टीम क्रमषः आचार्य ज्ञान सागर महाराज टीम व आचार्य विद्यासागर महाराज टीम शामिल हुई। दोनो ही टीम के खिलाडि़यों के बीच धर्म ज्ञान को लेकर जबरदस्त मुकाबला हुआ।
अंत में आचार्य ज्ञान सागर टीम के खिलाडि़यों की बेहतर ज्ञान क्षमा के आगें आचार्य विद्यासागर टीम के खिलाड़ी नही टिक सके। अंततः आचार्य ज्ञानसागर टीम ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। आचार्य विद्यासागर टीम को उप विजेता के खिताव से ही संतुष्ट होना पड़ा। प्रतियोगिता का विनर विजयी टीम के युवा खिलाड़ी राज बजाज को 6 विकेट लेने पर चुना गया । सास्ंकृतिक कार्यक्रम समिति के अभय जैन व रीतेश जैन ने बताया कि विजेता, उप विजेता टीम व प्रतियोगिता के विनर को आयोजक समिति के द्वारा पुरुष्कार देकर सम्मानित किया गया ।



