क्राइम

महिला की हत्या कर जंगल में फेंका शव, क्षत-विक्षत मिला शव

जिला अस्पताल में नहीं हो पाया पीएम, हमीदिया अस्पताल भेजा
रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
गैरतगंज | शुक्रवार को सुल्तानपुर मार्ग के पास को कुरावत गांव से 50 मीटर की दूरी पर जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिला है, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला की दूसरी जगह हत्या करके शव को जंगल में ठिकाने लगाया गया है। शव 8 से 9 दिन पुराना होने से क्षत – विक्षत हालात में मिला है। मृतका की उम्र 30 साल बताई गई है शव क्षत – विक्षत हालात में होने से शिनाख्त नहीं हो पाई है।
महिला के शरीर पर महज एक कुर्ती और पैरों में बिछुड़ी मिली है जबकि कमर के नीचे के कपड़े शरीर से गायब हैं। शुक्रवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव पीएम हेतु जिला अस्पताल भेजा । लेकिन शव क्षत विक्षत होने से जिला अस्पताल में पीएम नहीं हो पाया, शव को हमीदिया भेजा गया ।
पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, एएसपी अमृत मीणा, बेगमगंज एसडीओपी सुनील वरकडे, होशंगाबाद से एफएसएल की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। इससे पहले भी जिले में ऐसे कई हत्या के मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें मृतक की पहचान छुपाने के लिए सबके चेहरे जला दिए गए या पत्थर से कुचल दिए गए । ऐसे अपराधों में जहां एक और आरोपी पुलिस गिरफ्तार में नहीं आ पाए हैं वहीं मृतकों की पहचान तक नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button