मध्य प्रदेश
इंदौर रिस्पेक्ट इंडिया इंस्टिट्यूट का सराहनीय काम

रिपोर्टर : रामकुमार राजपूत
इंदौर । इंदौर मे एक इंस्टिट्यूट की लड़किया बहुत सराहनीय काम कर रही हैं । उनका उदेश्य ट्रॉफिक का सही ढंग से पालन हो । जैसे हमारे पूरे देश में इंदौर स्वच्छता मे नंबर वन आया है ठीक उसी तरह ट्रॉफिक मे भी इंदौर नम्बर एक हो। उनका उद्देश्य भंवर कुआ चौराहा इंदौर पर ड्यूटी के माध्यम से लोगों जाग्रत करना, कार चालक को सीट बेल्ट , बाइक चालक को हेलमेट पहनने से लेकर ट्रॉफिक सिंग्नल का भी नियम से पालन हो जिससे कि एक्सीडेंट कि सम्भावना भी ना हो । और हमारा इंदौर देश मे ट्रॉफिक मे भी नम्बर आये । ड्यूटी टाइम पर हमारे सम्बाददाता रामकुमार राजपूत ने बात कि इंदौर रिस्पेक्ट इंडिया इंस्टिट्यूट कि ड्यूटी करने वाली इसिका पाल, दीपाली करेकन्त् ,चांदनी पह्लनि राखी गाब्ने , किरण पायल, रानी आदि छात्राओ से ।



