राज्य स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता इंदौर में रायसेन के खिलाडी दिखाएंगे अपना हुनर
रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
मंडीदीप । कराते प्रशिक्षक विनोद कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया है की सम्भाग स्तरीय कराते प्रतियोगिता भोपाल में जीत हासिल करने के बाद रायसेन जिले के खिलाड़ी राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए इंदौर रवाना हो गए है राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता 18 नवम्बर से 21 नवम्बर को इंदौर में आयोजित की जा रही है जिसमे 17 वर्षीय बालिका वर्ग इवेंट में -32kg में जामवती लोधी, -44kg में माही मानकर।
19 वर्षीय बालिका वर्ग में -68kg में आरती कवर।
17 वर्षीय बालक वर्ग -40 kg में विशेष मीणा,
19 वर्षीय बालक वर्ग इवेंट में -35kg में साहिल खान, – 45kg में वेदांश, -82kg में पारस दुबे
जिला रायसेन कराते प्रशिक्षक विनोद कुमार चौधरी आकाश भदोरिया के नेतृत्व में रायसेन जिले की टीम इंदौर के लिए रवाना हुई सभी खिलाड़ियों को नगर के सभी वरिष्ठ जनों और स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।



