जिला मुख्यालय में किसान संघ प्रांत मंत्री रमेश यादव की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित हुई
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला मुख्यालय पर प्रांत मंत्री रमेश यादव की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई भगवान बलराम के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए बैठक प्रारंभ की गई, जबेरा तहसील अध्यक्ष हरिश्चन्द्र राजपुत द्वारा बताया कि 19 दिसंबर किसान गर्जना रैली दिल्ली चलने हेतु लाभकारी मूल्य को लेकर दिल्ली जाने वाले कृषकों संख्या की समीक्षा की गई जिसमें तहसील जबेरा से लगभग 200 किसान कार्यकर्त्ता अपने संसाधनों से दिल्ली रैली कार्यकर्म में शामिल होंगे।
तहसील अध्यक्ष ने बताया कि तहसील जबेरा में 1 सिंचाई के लिए बिजली कटौती एवम कंपनी द्वारा उठाए गए ट्रांसफार्मर एवम फेल रखे हुए, एवम ओवरलोड हो रहे ट्रांसफार्मर की समस्या । 2 राजस्व विभाग द्वारा तहसील हलकों में पदस्थ आर आई, पटवारियों द्वारा किसानों के नामांतरण, बटवारा व सीमांकन के कार्य समय नही किए जा रहे हैं, ऐसी शिकायते प्राप्त हुई है। 3 जबेरा तहसील के सिंचाई परियोजना की नहरों से किसानों को नहरों के आखिरी छोर तक पानी न पहुंचने से रवि फसल की बुबाइ प्रभावित हो रही है।
इन समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का प्रस्ताव पारित किया। ज्ञापन दिनांक 13 दिसंबर 22 मगंलवार को समय 12:30 दोपहर रखा गया है उपस्थिति में प्रान्त मंत्री रमेश यादव, तहसील अध्यक्ष, हरिश्चन्द्र राजपुत, सुल्तान सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।



