खेल

संदीप कंड्या ने शतरंज खेल में रचा इतिहास

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय सीनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता 2022 का आयोजन सागर में किया गया। रायसेन जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए संदीप कंडया ने 8 बाजी में से 7 बाजी जीतकर मध्य प्रदेश टीम में दूसरा स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 20 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होगी।
संदीप कंडया के बेगमगंज आगमन पर तोमर निवास पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया और भव्य जुलूस विक्रम सिंह ठाकुर कोच एवं डॉ जितेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में निकाला गया। जुलूस में समाजसेवी भगवान सिंह ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, पार्षद अजय जाट, रामगोपाल नेमा, आलोक दुबे, विनोद तामिया, राजकुमार प्रिंस , दिनेश गुप्ता, शैलेंद्र जैन, पवन दुबे, नीलेश मिश्रा, सुनील सोनी, मनीष श्रीवास्तव, अप्पू , पवन कुशवाह, सुनील पटेल, संयम ठाकुर, प्रीतम कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, दुर्गेश कुशवाहा, राजकुमार , करण, मुकुल, शुभम, केशव , रानू रजक, पत्रकार आकाश गोहिल, गोलू कोडारिया मुकेश पाटकर आदि जुलूस में मौजूद रहे सभी ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button