क्राइम

पुरानी रंजिश के चलते छात्र से मारपीट : आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । पुरानी रंजिश के चलते स्कूल जा रहे बालक को रास्ते में रोककर मारपीट का सनसनी खेज मामला सामने आया है। गोपाल सिंह लोधी उम्र 16 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 माह पूर्व उसका प्रिंस सिंह ठाकुर सिविल लाईन पाटन से विवाद हो गया था दोनों के परिवार वालों ने आपसी समझौता करा दिया था तब भी प्रिंस उससे रजिंश रखता अपने घर से पैदल स्कूल जा रहा था जैसे ही कन्या शाला स्कूल के पास पहुॅचा तभी प्रिंस ठाकुर, शिवम सिंह ठाकुर, नितिन सिंह ठाकुर ने बेसबाल के डंडे तथा लाठी लेकर उसे साथ गाली गलोज कर तीनों ने हमला कर उसे हाथ पैर में चोट पहुॅचा दी सूजल नेमा एवं लकी यादव ने बीच बचाव किया तो तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Back to top button