भोपाल संभाग बना विजेता, शिक्षा विभागीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न
भोपाल। भोपाल में आयोजित शिक्षा विभागीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भोपाल संभाग में पहले मैच में जबलपुर संभाग दूसरे मैच में उज्जैन संभाग को हराया फेथ ग्राउंड में पहला सेमीफाइनल भोपाल संभाग और ग्वालियर संभाग के बीच खेला गया जिसमें ग्वालियर संभाग ने पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए जवाब में भोपाल संभाग की टीम ने 4 विकेट पर 13 ओवर में 110 रन बनाकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में भोपाल संभाग ने लोक शिक्षण संचनालय भोपाल के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 5 विकेट पर 128 रन बनाये है जवाब में लोक शिक्षण संचनालय की पूरी टीम 104 रन बना पाए भोपाल संभाग में 24 रन से मैच जीत कर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की । भोपाल संभाग की ओर से सिलवानी के मोहम्मद तारिक और शेख रसूल ने भाग लिया। भोपाल संभाग की टीम को विधायक रामपालसिंह राजपूत, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, महामंत्री संजू बनारसी, जिला खेल अधिकारी राजेश यादव, इमरान खान, राकेश राय, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, प्राचार्य एनपी शिल्पी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी और सभी खिलाड़ियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।



