सीएम राइज स्कूल में हुआ विदाई समारोह
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर के सीएम राइज स्कूल में छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा ग्यारहवीं के छात्र छात्राओं ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। प्राचार्य सीके विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ। शिक्षक चंद्रशेखर बसेड़िया ने पूजन अर्चन एवं आकांक्षा रजक ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। शिक्षक मनीष तिवारी और छात्राओं सृष्टि कौरव और सृष्टि चौकसे के संयुक्त संचालन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। विद्यालय के शिक्षकों वेणीशंकर पटेल, जीएस मेहरा, सरदारसिंह राजपूत, लालसिंह लोधी, भानु प्रताप राजपूत, मनोहर सिंह पटेल, आदित्य द्विवेदी, रूपसिंह कुशवाहा, अखिलेश मेहरा, अमन शर्मा, रीतेश अवस्थी, तरूण श्रीवास्तव, रत्नेश मिढोतिया, राघवेन्द्र पटेल, दीपक लोधी, चैतन्य पुरी, पूनम बसेड़िया, मोनिका राय, मनीषा चौकसे, पुष्पा सिलावट, सीमा कोरी, नेहा रावत, सोनल दीक्षित, दीपाली वर्मा, मीना अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, अनीता बसेड़िया ने प्रेरक उद्बोधन दिया.कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने आभार प्रदर्शन किया।



