आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका का मानदेय बढ़ाने व पर्वेक्षकों को नियमित करने लाड़ली लक्ष्मियो ने मामा को किया पोस्टकार्ड
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l महिला बाल विकास परियोजना ढीमरखेड़ा से सभी सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और किशोरी बालिकाओं द्वारा मामा शिवराज सिंह चौहान को यह संदेश दिया गया कि महिला बाल विकास के सभी अधिकारी कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए l उनके द्वारा ही हमें सभी सुविधाएं मिल रही हैं, किंतु उनके सामूहिक अवकाश में जाने से हम शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित हैं l मामा को पत्र लिखा और गर्भवती महिला द्वारा भी पोस्टकार्ड उमरियापान पोस्ट आफिस में किए गए कि उन्हें पोषण आहार से वंचित क्यूं किया गया हैं। महिला एवं बाल विकास परियोजना ढीमरखेड़ा के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने वेतन संबंधी मांगों को लेकर जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था l इस दौरान ढीमरखेड़ा ब्लॉक से आई बड़ी संख्या में लाडली लक्ष्मिओ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामा के लिए 200 पोस्टकार्ड लिखकर जगाने का प्रयास किया है l आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से सरकार सबसे ज्यादा काम लेती है लेकिन उनका वेतन नहीं बढ़ा रही है। इसलिए सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है। लाडली लक्ष्मीओ ने मामा शिवराज सिंह को जगाने के लिए 200 पोस्टकार्ड लिखे हैं जो मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का मानदेय बढ़ाने, परियोजना अधिकारियों की ग्रेड पे बढ़ाकर 4800 एवम पर्यवेक्षक की ग्रेड पे बढ़ाकर 3600 करने एवम संविदा पर्यवेक्षकों को नियमित करने संबंधी आग्रह किया गया। इसके बावजूद भी यदि वेतन बढ़ाने की मांग को पूरा नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
इस दौरान महिला बाल विकास ढीमरखेड़ा की सुपरवाइजर मीना तिवारी, पुष्पा खम्परिया, भावना साहू, मंजू मिश्रा, शिवानी विश्वकर्मा, अनीता एवं आगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमंत्री चौरसिया , अर्चना चौरसिया, किरण मिश्रा, संगीता चौरसिया, सुभद्रा चौरसिया, मीना गुप्ता, सुमन बर्मन, रजनी गंधा, मधु मिश्रा, सुलेखा चौरसिया आशा, सुशील, रेखा, मीरा, कविता, सपना मिश्रा , अर्चना चौबे, किरन, संजो, सुधा, आशा, सहायिका, ममता, मंती, सिलोचना, दुर्गा, गीता, किशोरी बालिका नैन्सी, रुचिता, अंजली, शालिनी, रक्षा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ की रही उपस्थिती ।



