सरपंच पुत्र की दबंगई से पूरी पंचायत त्रस्त..महिला सरपंच की जगह बेटा चलाता है पंचायत
रिपोर्टर : राहुल मालवीय
रायसेन । जिले की ओबेदुल्लागंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अम्बाई की महिला सरपंच के पुत्र से इन दिनो पंचायत प्रतिनिधि परेशान हैं। उप सरपंच का आरोप है की सरपंच का पुत्र ग्राम पंचायत के कार्यों मे मनमानी कर रहा है मध्यप्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना लाडली बहना की EKYC कराई जा रही जो की शासन के सख्त निर्देश है की EKYC पंचायतों एवं नगरीय निकायो मे निशुल्क की जाए पर ग्राम पंचायत अम्बाई मे मुख्यमंत्री की लाडली बहनाओ से महिला सरपंच का पुत्र धर्मचंद महिलाओ से तीस रू बसूल रहा है जब इस बात का विरोध ग्राम के उप सरपंच ने किया तो महिला सरपंच के पुत्र द्वारा उप सरपंच से साथ जमकर गाली गलौच की गईं साथ ही जान से मारने की धमकी दी गईं।
जिसकी लिखित शिकायत उप सरपंच द्वारा भोजपुर चौकी प्रभारी, जनपद पंचायत सीईओ, सहित तहसीलदार गोहरगंज को की गईं है।



