मध्य प्रदेश
युकां कांग्रेस अध्यक्ष आशीष वैष्णव का हृदयाघात से हुआ देहांत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l उमरियापान के डोली मोहल्ला निवासी युकां कांग्रेस ढीमरखेडा ब्लाॅक अध्यक्ष आशीष वैष्णव उम्र 35 वर्ष का शनिवार की सुबह हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया ।
युकां कांग्रेस अध्यक्ष आशीष वैष्णव का अटैक से देहांत हो गया। जैसे ही आशीष वैष्णव के देहांत की खबर उमरियापान के लोगों एवं क्षेत्रवासियों को लगी तो सब लोग आशीष वैष्णव के देहांत की खबर सुनकर स्तब्ध रह गए । आशीष वैष्णव युकां कांग्रेस का वो नाम हैं जिसे सुनने के लिए लोग मंच में इंतजार किया करते थे । आशीष वैष्णव के अचानक देहांत हो जाने के कारण क्षेत्रवासियों में दुख की लहर है। हर व्यक्ति की आंखें नम है। क्षेत्रवासियों ने नम आंखों के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



