हाइवे पर हादसा, बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर के नेशनल हाइवे पर आधी रात को एक्सीडेंट में मोटरसाइकिल पर सवार युवक की मौत । सिहोरा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 बरगी गांव के पास रविवार आधी रात मोटरसाइकिल वाहन से कटनी लौट रहे ट्रांसपोर्टिंग युवक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रांसपोर्टिंग कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया। जहां सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों के सौप दिया गया । वही सिहोरा पुलिस ने भारी वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
सिहोरा थाना के एसआई एनएल रजक ने बताया कि ग्राम गेतरा थाना माधव नगर कटनी निवासी विष्णु उर्फ हनी दुबे पिता रामजी दुबे उम्र 33 वर्ष का ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। रविवार की रात वह किसी काम से जबलपुर आए थे। और मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 20 यूए 1609 से रात में कटनी लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे के लगभग एक बजे नेशनल हाईवे 30 कन्हैया ढाबा के पास पानी की बोतल लेने के लिए रुके।
भारी वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी । घटना के तुरन्त बाद मौके पर ही मौत हो गई ।
पानी की बोतल लेकर जब वे कन्हैया ढाबे से अपने वाहन से कटनी की तरफ रवाना हुए उसी समय सामने से आ रहे भारी वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रांसपोर्टिंग वाहन सहित उछलकर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मोटरसाइकिल वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ।
भारी वाहन की सामने से इतनी जोरदार टक्कर थी कि मोटरसाइकिल वाहन एक्सेस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा मर्चुरी भिजवाया।



