मध्य प्रदेश

शहीद स्मारक पर साफ सफाई एवं माल्यार्पण किया गया

सिलवानी। शनिवार को भाजपा युवा मौर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, रायसेन के जिलाध्यक्ष पवन रघुवंशी, क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपालसिंह के निर्देशानुसार युवा मौर्चा मण्डल सिलवानी द्वारा माननीय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्म दिवस के उपलक्षय में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत शहीद स्मारक पर साफ सफाई एवं माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल सिलवानी पश्चिम के अध्यक्ष विजय शुक्ला, श्याम साहू, आनंद समैया, तुलसी यादव, पप्पू सोनी सहित युवा मौर्चा के कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप कुशवाहा, अमित राठी, हीरेन्द्र यादव, रुपेश कुशवाहा, सौरभ कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, आलोक शर्मा, अनिल साहू, जय यादव, धनराज ठाकुर, आदित्य बाजपेई सहित युवा मौर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button