क्राइम

डिप्टी कलेक्टर रेप के आरोप में गिरफ्तार : SDM रहते दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
उज्जैन । एमपी के उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डॉ. अभय सिंह खराड़ी को रेप के आरोप में बड़वानी महिला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक महिला कर्मचारी ने 29 अप्रैल को उनके खिलाफ बड़वानी के महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही खराड़ी फरार चल रहे थे। बड़वानी में एसडीएम रहते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। चार दिन पहले पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बड़वानी पुलिस ने गुरुवार रात को भोपाल से उन्हें गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उन्हें बड़वानी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि डॉ. अभय खराड़ी खराड़ी बड़वानी में पदस्थ थे। लोकसभा चुनाव के चलते एक महीने पहले ही उनका उज्जैन ट्रांसफर हुआ था। महिला थाना बड़वानी की प्रभारी अलका मेनिया ने बताया कि एक महिला शासकीय कर्मचारी द्वारा की गई शिकायत पर कदम उठाया गया है। इस मामले में डॉ अभय सिंह खराड़ी को भोपाल से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वे वहां मीटिंग अटेंड करने गए थे। वह फिलहाल उज्जैन में डिप्टी कलेक्टर है। उन्होंने बताया कि डॉ अभय खरारी को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल बड़वानी भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को महिला कर्मचारी ने शिकायत की थी की 2016 में जब डॉक्टर अभय सिंह खराड़ी बड़वानी के एसडीएम थे तब, उनकी पत्नी को उन दोनों के संबंधों पर शक था। इसलिए उन्होंने शासकीय कर्मचारी के परिवार से विवाद किया था। डॉ अभय खरारी के उसकी पत्नी से भी संबंध ठीक नहीं थे और आए दिन सड़क पर विवाद होते थे। पत्नी ने भी कई बार प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए डॉ अभय खराड़ी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराया था। दोनों फिलहाल अलग रहते हैं और डॉ अभय खरारी अपनी पत्नी को भरण पोषण का भत्ता देता है। दोनों के तीन पुत्र हैं।
डॉ अभय खरारी की पत्नि ने शासकीय कर्मी महिला और उसके परिवार के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज करवा दिया। प्रकरण दर्ज हो जाने पर महिला कर्मचारी परेशान हो गयी और उसे अपना भविष्य खराब होता नजर आया। डॉ अभय खरारी ने महिला कर्मचारी को आश्वस्त किया कि वह उसके प्रकरण को खत्म करवा देगा। उसने पीएससी कोचिंग देने और प्रकरण खत्म करवा देने के लिए महिला को ब्लैकमेल करते हुए उसका लगातार यौन शोषण किया।

Related Articles

Back to top button