पटवारी को 4 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथो पकड़ा
सागर । एमपी के सागर लोकायुक्त पुलिस ने सागर के एक पटवारी को 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जमीन के सीमांकन करने के एवज में पटवारी ने रिश्वत मांगी थी।
लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आवेदक सुधीर कुमार पाण्डेय पिता राम अवतार पाण्डेय निवासी शांति विहार कालोनी रजाखेड़ी मकरोनिया ने कार्यालय में शिकायत की थी। शिकायत में अवध कुमार श्रीवास्तव पटवारी हल्का न. 89 निवासी तिली वार्ड तिरुपति पुरम सागर द्वारा आवेदक की ग्राम पामाखेड़ी की जमीन के सीमांकन को लेकर रिश्वत मांगी जा रही है।
तिराहे पर रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने
लोकायुक्त पुलिस की टीम ने डीएसपी प्रफुल्ल श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिकायत की पुष्टि के बाद पटवारी अवध श्रीवास्तव को ग्राम पमाखेड़ी तिराहा सागर पर पीड़ित सुधीर पांडे से 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा और मामला दर्ज किया। ट्रैप की कार्यवाई में उपुअ प्रफुल्ल श्रीवास्तव, उपुअ मंजू सिंह, निरीक्षक रोशनी जैन, निरीक्षक रंजीत सिंह एवं विपुस्था स्टाफ शामिल रहा।



