क्राइम
ऑपरेशन मुस्कान के तहत नोहटा थाना पुलिस की कार्यवाही

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना नोहटा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 99/23 की अपहर्ता को दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया तथा अपहर्ता को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जिसे न्यायालय पेश किया जावेगा गिरफ्तारी हेतु दमोह पुलिस अधीक्षक द्वारा 3000 का इनाम घोषित किया गया था। कार्यवाही में थाना प्रभारी विकास चौहान, चौकी प्रभारी सागर नाका गरिमा मिश्रा सहित पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।



