दो अलग – अलग घटनाओं में फांसी लगाकर दो ने की आत्महत्या
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शुक्रवार को दो अलग- अलग गांव में एक युवक एवं एक वृद्ध द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुल्तानगंज पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
सुल्तानगंज थाना प्रभारी जयदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि बीती शुक्रवार की रात ग्राम मरखंडी में एक 20 वर्षीय आदिवासी युवक सुखदयाल पिता पूरन सिंह आदिवासी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आज सुबह जब परिजन उठे तो उन्होंने अपने पुत्र सुखदयाल को कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा तब घटना की सूचना मृतक युवक के पिता पूरन सिंह आदिवासी द्वारा पुलिस को दिए जाने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
वही दूसरी आत्महत्या की घटना ग्राम सुनवाहा में शुक्रवार दोपहर एक बजे खेत पर सामने आई है ।
यहां पर 66 वर्षीय रतन सिंह अहिरवार पिता शंकरसिंह अहिरवार द्वारा अज्ञात कारणों के चलते अपने ही खेत में लगे अमरूद के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । दोपहर के समय खेत पर जब उनका पुत्र एवं भाई पहुंचे तो उन्होंने रतन सिंह को फांसी के फंदे पर झूलते हुए पाया घटना की सूचना मृतक के भाई से मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा उपरांत मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया ।
आत्महत्या के दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है ।



