बाइक चोरी का प्रयास करते दो युवकों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
उदयपुरा । रायसेन जिले के उदयपुरा में शुक्रवार की दोपहर जब दो युवाओं ने एक बाइक को चुराने का प्रयास करने की घटना सामने आई । हालांकि वो इसमे सफल नहीं हुए। उन्हे बाइक चुराने का प्रयास करते हुए एक व्यापारी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। जिससे पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ कर रही है।
बाइक चुराने की नीयत से युवक पहले नगर के बीच गांधी चबूतरे पर आए जहां से पहले दोनों ने आपस में सलाह मशविरा किया, फिर उनमें से एक साथी आसपास के माहौल पर नजर बनाए रखने के उद्देश्य से वहीं खड़ा रहा। जबकि दूसरा साथी हेलमेट लगाकर बाजू में कन्या शाला स्कूल के मुख्य द्वार पर पहुंचा और मोबाइल कान में लगाकर एक मोटरसाइकिल में चाबी लगाकर उसे चुराने का प्रयास करने लगा। इतने में नगर के कुछ जागरूक व्यापारियों ने मामले को समय पर भांपते हुए उक्त घटना का वीडियो बना लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर आकर पुलिस ने चोरी का प्रयास करने वाले दोनो युवको को गिरफ्तार कर लिया।



