स्टेट बैंक ने लगाया शिविर, किसानों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी
ग्रामीणों ने की ATM लगाने की मांग
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी । भारतीय स्टेट बैंक शाखा सिलवानी द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालय साईखेड़ा में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में किसानों के लिए रात्रि शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड, लोन, कृषि गोल्ड लोन, केसीसी डेरी, केसीसी फिशरी, मुद्रा लोन, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई और इन योजनाओं के फायदे बताएं गए और किसानों के प्रश्नों के संतुष्टि पूर्ण उत्तर दिए।
किसानों ने ग्राम साईखेड़ा में भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम लगाने की मांग की जिस पर शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर ने कहा कि आपकी मांग को हम वरिष्ठ कार्यालय भेजकर एटीएम लगाने का प्रयास करेगे।
इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा सिलवानी द्वारा साईखेड़ा के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर को सीएसआर एक्टिविटी के तहत सिलिंग फैन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर के साथ बैंक कर्मी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।



