कृषि

मूंग खरीदी केंद्र में फिर मिली अनियमितताएं, दो सर्वेयर बर्खास्त, समिति प्रबंधकों और वेयरहाउस संचालक को नोटिस प्रदान किया

महेन्द्र तोमर पत्रकार
रायसेन । जिले में मूंग खरीदी केंद्रों पर अनियमितताएं ना हो सके इसके लिए कलेक्टर के द्वारा संयुक्त दल का गठन किया गया है और यह संयुक्त दल लगातार जिले के मूंग खरीदी केंद्रों पर पहुंचकर नॉन एफक्यू मूंग खरीदी मूंग खरीदी ना हो सके जिसके लिए संयुक्त दल की टीम के द्वारा मंगलवार को उदयपुरा क्षेत्र के मूंग खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जहां पर मनसा देवी वेयरहाउस हाउस में नॉन एफक्यू मूंग खरीदी पाई गई जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उदयपुरा के मनसा देवी वेयरहाउस संचालक और समिति प्रबंधक विजनहाई और चौहान वेयरहाउस उदयपुरा समिति वोरास में भी नान एफक्यू मूंग खरीदी पाए जाने पर समिति प्रबंधक एवं वेयरहाउस संचालको को कारण बताओ नोटिक जारी करते हुए 2 दिन के अंदर नॉन एफक्यू मूंग को एफएक्यू मूंग तैयार करने का समय प्रदान किया गया है । ज्ञात हो कि सयुक्त दल की टीम के द्वारा लगातार जिले के 57 मूंग खरीदी केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है उसी का आज परिणाम सामने आया जिसमे कार्यवाही को अंजाम देते हुए उदयपुरा के मनसा देवी वेयरहाउस और समिति प्रबंधक विजनहाई समिति प्रबंधक को नोटिस के अलावा चौहान वेयरहाउस संचालक और सेवा सहकारी समिति बोरास को नोटिस दिया किया गया है और इन दोनो वेयरहाउस में सर्वेयरों की लापरवाही पाए जाने पर इनकी सेवाए समाप्त करदी गई है। सर्वेयर मनोज रघुवंशी मनसा देवी वेयरहाउस एवं आकाश सैनी चौहान वेयर हाउस की सेवाए समाप्त करदी गई है।
इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी नीरज भार्गव का कहना है की जिले में मूंग खरीदी के कार्य मात्र 6 दिन शेष रह गए है ऐसे में मूंग खरीदी केंद्रों पर एफ एक्यू मूंग खरीदी के स्थान पर नॉन एफएक्यू मूंग खरीदी की जा रही है और अनियमितताएं करने वालों पर कड़ी कार्यवाही कलेक्टर के निर्देश पर जारी है।

Related Articles

Back to top button