स्व.श्री कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि शोक सभा लोधी भवन में संपन्न
ब्यूरो चीफ :भगवत सिंह लोधी
दमोह । वरिष्ठ समाजसेवी स्व.श्री कल्याण सिंह लोधी जी, जो की पुत्र देवेंद्र सिंह प्रांतीय शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष एवम युवा समाज सेवी के पूज्य पिता जी का देवलोक गमन दिनाक 14 अगस्त 2023 को हो गया था। दिनांक 26 अगस्त शनिवार को श्रद्धाजली सभा का आयोजन लोधी भवन दमोह में किया गया जिसमें श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि बहुत ही सरल स्वभाव व्यक्तित्व के धनी थे। श्रद्धांजली शोक सभा में शोकाकुल परिवार बड़े पुत्र देवेंद्र सिंह लोधी उपस्थिति में शोक सभा आयोजित की गई जिसमे सर्व प्रथम स्व.श्री कल्याण सिंह के छाया चित्र पर पूजा अर्चना करते हुए पुष्प अर्पित कर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी एवम सभी ने सामूहिक रूप से मोन धारण कर देव तुल्य आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे एवम इस गहन दुःख को सहने परिवार के लोगो को शक्ति प्रदान करे.एसी कामना की, साथ ही गंगा जल एवम प्रसाद वितरण किया गया श्रद्धांजलि शोक सभा में बड़ी संख्या में कार्यकारी अध्यक्ष खिलान सिंह, युवा अध्यक्ष दयालु सिंह प्रेम सिंह लोधी, मनीष सिंह पूर्व सरपंच महाराज सिंह, कोमल सिंह, नारायण सिंह, त्रिपाल सिंह, किशोरी सिंह, राव लाखन सिंह हीरा सिंह, विपिन चोवे, सिद्धार्थ मलैया, जागेश्वर सिंह लोधी, मिथलेश मिश्रा, अतुल सिंघई, चेन सिंह, गोपाल सिंह, प्रहलाद सिंह आदि लोगो की उपस्थिति रही। मंच का संचालन विपिन चौबे ने किया।



