धार्मिकमध्य प्रदेश

ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य गरबा महोत्सव

सिलवानी । नगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक स्कूल ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल में वृहद स्तर पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूल के प्रिंसिपल गजेन्द्र रघुवंशी एबम स्कूल स्टॉफ के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मातारानी का आशीर्वाद लेकर किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के द्वारा गरबा नृत्य व दशहरा के सांस्कृतिक महत्व को अभिव्यक्त करते हुए प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों के बीच सांस्कृतिक महोत्सव कलात्मक शैली में प्रस्तुत करने को लेकर स्कूल प्रशासन ने नगर सिलवानी में एक खास पहल की है।
प्राचार्य गजेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में जानने और समझने में सहायता मिलती है व बच्चों के बहुमुख व्यक्तित्व का विकास होता है। पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह के आयोजन से बच्चों में तनाव का स्तर भी कम होता है। नगर में पहली बार ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल के द्वारा भव्य स्तर पर गरबा महोत्सव के आयोजन की पहल की है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं में जोश व उत्साह देखने को मिला। सभी डीजे की धुन पर जमकर थिरके।

Related Articles

Back to top button