बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग मची अफरातफरी
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में नवरात्र के चलते शहर के करीब तीन दर्जन स्थानों पर दुर्गा जी की स्थापना की गई है झांकी पंडालो पर दूर-दूर तक विद्युत सज्जा भी की गई है। ऐसे ही सजावट के कारण विद्युत पोल तक लगे सर्किटो में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई आग से वहां लगा हुआ फ्लेक्स बैनर भी जल गया आग के कारण लोग यहां वहां भागते नजर आए।
पुराना बस स्टैंड पर झांकी पंडाल की सजावट श्रीराम होटल के सामने गेट तक की गई है गेट के साइड से ही विद्युत पोल से सटे हुए सर्किट बांधे गए हैं वहीं पर लोगों द्वारा शुभकामनाएं देने के लिए फ्लेक्स बोर्ड भी लगाया गया है जहां पर अचानक शार्ट सर्किट से तारों ने आग पकड़ ली देखते ही देखते आग ने फ्लेक्स बैनर को भी चपेट में ले लिया समय रहते लोगों ने की बिजली सप्लाई बंद करा कर आग को बुझाने का कार्य किया जिससे कोई बड़ी घटना घटित नहीं हो पाई।



