क्राइम

9 साल से फरार लूट का ईनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 नफर स्थाई वारंटी आरोपी विट्टू यादव पिता शिवदयाल यादव नि. जरूआखेडा छुरी रखे मोदकपुर तिगड्डा से पुलिस के हत्थे चढ़ा
सुल्तानगंज । दिनांक 9 नवंबर 2014 को फरियादी जितेन्द्र जैन पिता रतनचंद जैन उम्र 35 साल निवासी होली चौक सिलवानी ने रिपोर्ट किया कि सुल्तानंगज गैस ऐजेसी से दिनांक 8 नवंबर 2014 की रात्रि में अज्ञात आरोपियो द्वारा गैस के 108 सिलेण्डर 136 रेगुलेटर एक बैटरी एक तौलकांटा कुल कीमती 295000 रुपये का चोरी कर ले गये रिपोर्ट पर 130/14 धारा 457, 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया दौराने विवेचना आरोपी मुकेश गुप्ता पिता महादेव गुप्ता हीरालाल पिता कुदनलाल अहिरवार, मनोज यादव पिता खिलान यादव को गिरफ्तार कर प्रकरण में धारा 394 भादवि का इजाफा किया गया एव आरोपियो के कब्जे से सिलेण्डर जप्त किये गये । प्रकरण में बिट्टू यादव पिता शिवदयाल यादव वर्ष 2014 से लगातार फरार था जिस पर पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा 1000 रुपये का ईनाम उद्घोषित किया था। वर्तमान में विधानसभा चुनाव के दौरान फरार आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर अधिक से अधिक स्थाई, फरारी व गिरफ्तारी वारंट तामीली हेतु पुलिस अधीक्षक विकासकुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे, एसडीओपी अनिलसिह मौर्य के निर्देशन में तत्काल गठित पुलिस टीम तत्कालीन थाना प्रभारी उनि श्यामराज सिह, आरक्षक सोविद, आरक्षक गजेन्द्र के ईनामी फरारी बादमाश की गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त पर फरारी वारंटी बिट्टु यादव पिता शिवदयाल यादव को मोदकपुर तिगड्डा पर छुरी के साथ गिरफ्तारी किया गया। आरोपी से अन्य मामलो में पूछताछ की जा रही है। आरोपी को दिनाँक 26 अक्तूबर 23 को माननीय न्यायलय में पेश किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button