क्राइम
पति फांसी के फंदे पर झूला, नव विवाहिता हुई विधवा

1 साल पहले ही हुआ था विवाह, ग्राम में शोक की लहर
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले की सुल्तानगंज तहसील अंतर्गत ग्राम ककरुआ गुलाब में एक 25 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते पत्नी की साड़ी मयाल पर बांध कर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जिससे उसकी गर्भवती पत्नी विधवा हो गई घटना से ग्राम में शोक व्याप्त है।
आपको बता दें कि ककरूआ गुलाब निवासी कृष्णकुमार आदिवासी पिता भीकम आदिवासी का विवाह 1 वर्ष पूर्व हुआ था अचानक आज उसने अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की गर्भवती विधवा पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।
सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। और आवश्यक कार्रवाई उपरांत पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।



