क्राइम
लावारिश अवस्था में मिला युवक का शव, धारदार हथियार से हत्या

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । रायसेन जिले के बरेली थाना क्षेत्र के सिलवाहा एवं सिनवाहा के बीच कच्ची सड़क पर शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिला था। युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर बरेली पुलिस पहुंची।
बरेली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरेली भेजा। परिवार की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक विजय सिंह धानक रिमसिली निवासी है। जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। बरेली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



