क्राइम

16 लाख रुपये क़ीमती 18 दो पहिया वाहन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट को मिली बड़ी सफलता,
भोपाल मे आये दिन हो रही मोटर साइकिल चोरियो पर कसी नकेल
मुखबिर, तकनीकी सहायता, व 30 सीसीटीव्ही कैमरो के मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस। आरोपी काफी समय से लगातार वाहन चोरी की घटनाओ को दे रहे थे अंजाम। पूर्व में भी वाहन चोरी के अपराध में थाना ऐशवाग में हुआ है गिरफ्तार
आरोपीगण पिछले दो सालो में थाना ऐशवाग थाना एमपीनगर, थाना बजरिया, थाना जहाँगीरावाद, थाना अशोका गार्डन
सिलवानी जिला रायसेन के रहने वाला है आरोपी
घटना स्थल के पास आरोपी द्वारा पुरानी लॉक देखकर मास्टर चांबी लगाकर, रैकी कर घटना को देते था अंजाम।
थाना ऐशवाग द्वारा 18 मोटर साइकिल बरामद मशरुका कीमती लगभग 16 लाख रुपये

भोपाल । शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायण चारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी पुलिस उपायुक्त जोन-1 प्रियंका शुक्ला तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 रश्मि अग्रवाल दुबे व सहायक पुलिस आयुक्त जहांगीराबाद, भोपाल सुनील श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना प्रभारी ऐशवाग पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर 16 लाख रुपये क़ीमती चोरी के 18 दो पहिया वाहनों बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 9 जून 24 को उनि सुरज अतुलकर एंव प्र. आर. यासीन अहमद को दौराने इलाका भ्रमण हरिराम के वाग के सामनें बिना एक व्यक्ति बिना नंबर की गाडी चलाते दिखा जो पुलिस को देखकर भागनें लगा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेरबंदी कर पकडा नाम पता पुछनें पर पर अपना नाम माजिद मंसूरी पिता सुलेमान मंसूरी उम्र 20 साल नि- बगिया मोहल्ला मस्जिद के पास सिलवानी जिला रायसेन का बताया जिससे गाडी के रजिस्ट्रेशन के संबंध में पूछ जिसनें नहीं होना बतया तथा उससे हिकमत अमली से पूछताछ करनें पर उक्त गाडी थाना ऐशवाग क्षेत्र से चोरी करना बताया उक्त गाडी थाना ऐशवाग के अप.क्र. 209/24 धारा 379 भादवि का चोरी गया मशरुका होना पाया जानें से आरोपी को अपराध में गिरफ्तार कर गाडी जप्त कर कब्जे पुलिस ली गई तथा आरोपी को न्यायालय पेश कर 2 दिवस का पुलिस रिमाण्ड लिया गया।
पुलिस रिमाण्ड के दौरान आरोपी माजिद मंसूरी से अन्य चोरी के वाहनों के संबंध में पुछातछा की गई जिसके द्वारा दिये गये मेमोरण्डम के आधार पर धारा 379,411 भादवि में थाना ऐशवाग 6 वाहन, थाना जहाँगीरावाद के 3 वाहन, थाना अशोका गार्डन के 3 वाहन, थाना एम.पी नगर के 2 वाहन, थाना स्टेशन बजरिया के 2 वाहन थाना पाताखेडे जिला बैतुल का एक 1 वाहन तथा थाना गोपाल गंज जिला सागर का 1 वाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपी माजिद मंसूरी सिलवानी से बस से भोपाल आकर रैकी कर गाडी चोरी कर सिलवानी ले जाता था तथा कम दामों में बेच देता था।
मुख्य आरोपी माजिद मंसूरी पिता सुलेमान मंसूरी उम्र 20 साल नि- बगिया मोहल्ला मस्जिद के पास सिलवानी जिला रायसेन
चोरी की गाडी खरीदनें वाले सलीम शाह पिता चुन्नू शाह उम्र 32 साल नि-वार्ड नं. 2 पंचपीर मोहल्ला सिलवानी जिला रायसेन, समीर मंसूरी पिता फईम मंसूरी उम्र 23 साल नि- ग्राम बेगमा तहसील सिलवानी जिला रायसेन, राजकुमार प्रजापति पुत्र मुन्नालाल प्रजापति उम्र 29 नि. नूरपुरा सिलवानी रायसेन।
इस कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र गढबाल, उनि सुरज अतुलकर, उनि गयाप्रसाद, सउनि सतीष यादव, प्र.आर. अतुल चौकसे, प्र.आर. लोकेन्द्र सोलंकी, प्र. आर. अजय शर्मा प्र.आर. यासीन अहमद, प्र.आर. राजीव रघुवंशी, प्र.आर. मनीष कुमार, आर. राधेश्याम, आर. जाहिर खान आर. श्लोक पाठक म.आर.रमा शर्मा, प्र.आर. विश्वप्रताप सिंह भदौरिया, आर. पुष्पेन्द्र भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button