कृषि

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किसानों की विभिन्न मांगो को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

सिलवानी। मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किसानों की विभिन्न मांगो को लेकर शिवराजसिंह चौहान केन्द्रीय कृषि मंत्री, भारत सरकार के नाम तहसीलदार सुशील शुक्ला को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि सिलवानी तहसील की समस्त सोसाइटियों के द्वारा किसानों को DAP यूरिया का वितरण नही किया गया है, सोयावीन, तुअर धान की बुबाई एवं धान की लगाई शुरु हो गई है। DAP एवं यूरिया ना मिलने से किसान परेशान है अगर समय पर DAP यूरिया नहीं दिया गया त्तो किसानो की फसल की बुवाई समय रहते हुए नही हो पाईगी । कृषि विभाग द्वारा समय पर बीज उपलब्ध नहीं करवाने के कारण किसान बीज से वंचित रह जाते है कृषि विभाग द्वारा किसानों को शीघ्र ही बीज उपलब्ध कराया जायें।
सोयसाटी के द्वारा नगद राशि सीसी के रूप में दी जाती है कई किसानो को राशि नहीं दी गई उन किसानो को राशि दिलाई जावे।
किसान संगठन ने कहा है कि उपरोक्त मागों का आठ दिन के अंदर निराकरण किया गया तो किसान धरना प्रदर्शन एवं आन्दोलन करने पर मजबूर होगे इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी
इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह रघुवंशी, रामसेवक गौर, केशव सिंह, कृष्ण कुमार, मानसिंह, हरिकिशन, रामेश्वर, भगवानसिंह, सूरज, महेन्द्र सिंह, रावेंद्र सिंह, छोटेलाल, चरण सिंह सहित किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button