इफको के नैनो डी.ए.पी. किसान भाइयों को दी रही जानकारी

किसान माधव पटेल कहते हैं दाने वाले खाद लेने से दिक्कत होती हैं जबकि नैनो यूरिया इफको से आसानी से मिल जाता
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गए निर्देशों के तहत जिले में इफको के नैनो डी.ए.पी. किसान भाइयों को जानकारी दी जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम बरी के प्रगतिशील किसान माधव पटेल कहते हैं उन्होंने मूँग की फसल में नैनो डी.ए.पी. का प्रयोग किया था जिसका उन्हें अच्छा रिजल्ट प्राप्त हुआ हैं। किसान माधव पटेल आगे कहते हैं दाने वाले खाद लेने से दिक्कत होती हैं जबकि नैनो यूरिया इफको से आसानी से मिल जाता हैं। इसी प्रकार जिले के ग्राम किशनगंज के प्रगतिशील किसान भाई कौशल पटेल कहते हैं मैंने पिछली फसल में नैनो डीएपी का प्रयोग किया था। किसान भाई श्री पटेल सोयाबीन की फसल के लिए 25 बोतल नैनो डीएपी खरीदा हैं। वे कहते हैं किसान भाई इसे जरूर खरीदें इसमे लगात कम और मुनाफा ज्यादा हैं। इस सबंध में सहायक संचालक कृषि विभाग जे एल प्रजापति ने किसान भाइयों को नैनो डीएपी का प्रयोग बोनी के समय करने की सलाह दी हैं।



