क्राइम

युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

सिलवानी । सिलवानी थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी जै थारी के ग्राम कोलुआ में बुधवार की सुबह एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के ग्राम कोलुआ में अज्ञात कारणों के चलते हरिसेवक उर्फ गोलू रैकवार पिता परषोत्तम रैकवार उम्र 26 साल ने घर में बनी खिड़की से फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम जांच में लिया है।
बताया जाता है कि मृतक तीन भाई एक बहिन में दूसरे नंबर का अविवाहित है।।

Related Articles

Back to top button