SAF के जवान पर कातिलाना हमला, घायल जवान ने सुरक्षा की लगाई गुहार

सीहोर जिले के ग्राम अमलाहा के बदमाशो ने किया हमला
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
सीहोर । मध्यप्रदेश जिले के सीहोर का मामला सामने आया है यहा कुछ हाथियार लिऐ बदमाशो ने एसएएफ के जवान पर प्राणघातक हमला बोल दिया था। जिस पर जवान के सिर हाथ पैरों में गम्भीर चोटे आई हैं। और अपनी ग्राम सुरक्षा की गुहार उच्च स्तरीय अधिकारियों से लगाई है। सीहोर जिले के थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी अनुसार बताया गया कि सीहोर अमलाहा के कुछ बदमाशो ने एसएएफ के जवान कपिल विश्वकर्मा पर प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घ्याल कर दिया था । जवान कपिल विश्वकर्मा निजी कार्य से ग्राम अमलाहा गए थे। जहां गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर ग्राम के प्रशांत पटेल, वीरू, रवि पांचाल, दीपेंद्र सिसोदिया और कमलेश मेवाड़ा ने कपिल विश्वकर्मा और उनके भाई पर प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कपिल ने भागकर अमलाहा चौकी में शरण ली जब कपिल अमलाहा चौकी में अपनी जान बचाने के लिए भागकर गया उस वक्त चौकी में एक मात्र आरक्षक था वो भी हमलावरों के डर से भाग गया । तब कपिल में चौकी का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई और वीडियो बनाकर अपने जाने पहचाने वालो को भेजा। तब जाकर पुलिस आई और आष्टा थाने लेकर गई । इस वारदात में कपिल की चार पहिया वाहन को भी हमलावरो ने क्षतिग्रस्त कर दिया ।
आष्टा थाने में घटना की सूचना पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 ,115 ,351 ,3 (5) , 324 (4) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। हमले में कपिल विश्वकर्मा के हाथ मे फेक्चर आया है हालांकि पुलिस में मामला दर्ज कर अपने कर्तव्य से इतिश्री कर ली है मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी का न होना भी पुलिसिया कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है जबकि आरोपी खुलेआम ग्राम में घूमते देखे जा सकते है सभी आरोपीयो पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है।



