मध्य प्रदेश

सरकार बनने, विधायक चुनने के बाद भी गौरझामर को न कालेज मिला न नगर पंचायत

रिपोर्टर : कुंदन लाल चौरसिया
गौरझामर । मध्यप्रदेश मे भाजपा की सरकार व देवरी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक बृजविहारी पटैरिया कोचुनने के बाद भी गौरझामर को अभी तक न शासकीय डिग्री कालेज मिला और न ही नगर पंचायत की सौगात ही मिली। पूर्व मुख्यमंत्री मामा शिवराजसिह चौहान व्दारा तब निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा मे नगर के गणमान्य नागरिको भाजपा के पदाधिकारियो व शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक व कन्या विधालय के छात्र-छात्राओं ने अलग अलग आवेदन देकर गौरझामर को नगर पंचायत बनाने व गौरझामर मे डिग्री कालेज खोले जाने की तत्काल घोषणा करने की मांग की थी तब मामा जी ने चलित मंच से कहा था की पहले हमे देवरी सीट से भाजपा का विधायक दो और भाजपा की सरकार बनाओ तभी गौरझामर की दोनो मांगे पूरी की जावेगी, हालांकि मामा तब आश्वासन के बाद दो बार लगातार मुख्यमंत्री चुने गये लेकिन तब दिये गये वादे पूरे करने मे वह मुकर गये, झूठे आश्वासनो से ठगी गौरझामर की जनता अब नये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर आशा भरी निगाहों से टकटकी लगाकर घोषणा का इंतजार कर रही है। बता दे की आरआई सर्किल गौरझामर मुख्यालय की जनसंख्या इस समय तीस हजार से ऊपर है और इस सर्किल मे आसपास के करीब सत्तर गांव संलग्न है, साथ ही यदि कालेज खोलने की बात की जावे तो गौरझामर मे दो शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या व बालक विद्यालय संचालित है इसके अलावा नगर व आसपास के गांवो मे दर्जनो हाई-स्कूल संचालित हो रहे है कहना न होगा की इन विद्यालयो से प्रतिवर्ष सैकडो की संख्या छात्र छात्राऐ उत्तीर्ण होकर निकलते है जिन्हे कालेज स्तर की शिक्षा ग्रहण करने हेतु बहुत सोचना पडता है। आर्थिक तंगी के चलते गरीब तबके के लोग अपने कुशाग्र बुद्धि होते हुए बच्चो को गौरझामर मे कालेज नही होने पर आगे की शिक्षा नही दिला पाते, परिणाम स्वरूप ऐसे उदीयमान बच्चे अवसाद के शिकार हो जाते है इस सम्बन्ध मे व्यापक जनहित को दृष्टि गत रखते हुए मप्र शासन अब अनूकूल परिस्थिति होते हुए गौरझामर की दोनो प्रमुख समस्या ओ का समाधान करते हुए गौरझामर को नगर पंचायत व शासकीय डिग्री कालेज की घोषणा शीघ्र करे।

Related Articles

Back to top button