स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने खरबई में अन्न उत्सव का किया शुभारंभ
रायसेन । स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने जिले के ग्राम खरबई में कन्यापूजन कर अन्न उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार को प्रत्येक वर्ग की चिंता है। किसी गरीब की थाली खाली ना रहे, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक रू प्रति किलो के मान से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न प्रदान किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में जब कामकाज बंद हो गए थे, तब गरीबों की चिंता करते हुए निःशुल्क राशन प्रदान किया गया। अभी भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति सदस्य पॉच किलो राशन के मान से निःशुल्क खाद्यान्न प्रदान किया जा रहा है। इस प्रकार पात्र परिवारों में प्रत्येक सदस्य के मान से पॉच किलो केन्द्र सरकार द्वारा और पॉच किलो राज्य सरकार द्वारा खाद्यान्न प्रदान किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गो के विकास और कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। युवाओं को, महिलाओं को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जा रहा है। किसानों को हर साल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रू और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 4 हजार रू, इस प्रकार हर साल 10 हजार रू की राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा प्रत्येक गरीब के सिर पर पक्की छत हो, इसके लिए गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान दिए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि लोगों को बेहतर और त्वरित उपचार मिले इसके लिए लगातार स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। गॉवों में स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा रहे हैं ताकि ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर ना जाना पड़े। इसके अलावा जल जीवन मिशन के माध्यम से गॉवों के प्रत्येक घर में नल से जल पहुंचाने का काम किया जा रह है ताकि महिलाओं को पानी के लिए परेशाना ना होना पड़े। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा रूकमणी बाई, सीताराम विश्वकर्मा, गुलाब बाई, हीरा बाई सहित अन्य हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी ज्योति जैन सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।



