251 फीट चुनरी यात्रा, 7 वे वर्ष अहमदपुर कस्बे से निकली यात्रा

रिपोर्टर : सतीश मैथिल
सांचेत । विदिशा के अहमदपुर कस्बे से रविवार को सातवीं चुनरी यात्रा निकाली गई। जिसमें राधा कृष्ण की जोड़ी ने सभी का मनमोह लिया। नवरात्रि के अवसर पर 251फीट लंबी चुनरी मां छोले वाली मैया के खंडेरा में मंदिर में माता को समर्पित की जाएगी।
चुनरी यात्रा के आयोजक बलवीरसिंह रघुवंशी, अमित रघुवंशी बताते हैं कि वे पिछले सात वर्षों से शारदीय नवरात्रि में माता की चुनरी लेकर खंडेरा जाते हैं। इस दौरान सुबह 8 बजे पैदल यात्रा करके शाम 5 बजे मां छोले वाली मैया को चुनरी चढ़ाई जायेगी ।
यात्रा से पहले कस्बे में माता बिंदेश्वरी की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई यात्रा खंडेरा मां छोले वाली मैया की तरफ प्रस्थान हुई। इसके अवसर पर महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
स्थानीय लोग बताते हैं कि नवरात्रि में खंडेरा में चुनरी चढ़ाने से सभी मनोकामना पूरी होती हैं।



